Blog

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट : देश के 18 हवाईअड्डे अस्थायी रूप से बंद, 200 उड़ानें भी रद्द

नईदिल्ली। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाबी कार्रवाई के तौर पर भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया। भारत की ओर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत मिसाइल हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव अपने चर देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके चलते उत्तरी और पश्चिमी भारत के कम से कम 18 एयरपोर्ट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। वहीं 200 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

portal add

ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश की हवाई सेवाओं पर भारी असर पड़ा है। आपात स्थिति को देखते हुए देश भर में अलर्ट जारी किया गया है। भारत के सीमावर्ती व आसपास के 18 एयरपोर्ट को आस्थाई रूप से बंद किया गया है। इनमें श्रीनगर, जम्मू, लेह, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, जोधपुर, जैसलमेर, शिमला, धर्मशाला और जामनगर एयरपोर्ट शामिल हैं। अब तक 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। अकेले इंडिगो ने लगभग 165 फ्लाइट कैंसिल की हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से भी 35 से ज्यादा फ्लाइट्स (23 डिपार्चर, 8 अराइवल और 4 इंटरनेशनल फ्लाइट्स) रद्द कर दी गई हैं।

office boy girl

इंडिगो एयरलाइन ने मंगलवार को श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर और जोधपुर के लिए सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। इसकी जानकारी देते हुए एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि देशभर में उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है।

book now

इसी प्रकार एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एयर इंडिया ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट की उड़ानें 10 मई सुबह 5:29 बजे तक रद्द कर दी हैं। यात्रियों को टिकट रद्द कराने या री-शेड्यूल करने पर शुल्क नहीं देना होगा।

स्पाइसजेट ने अपना बयान जारी कर कहा कि इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी कई फ्लाइट्स कैंसिल की हैं और यात्रियों को फुल रिफंड या वैकल्पिक उड़ान का विकल्प देने की बात कही है। कतर एयरवेज ने पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने के कारण पाकिस्तान के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी हैं।

The post ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट : देश के 18 हवाईअड्डे अस्थायी रूप से बंद, 200 उड़ानें भी रद्द appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button