Blog

छावनी चौक अब होगा गो-माता चौक, गाय की प्रतिमा होगी स्थापित, सौंदर्यीकरण भी होगा

भिलाई। शहर का छावनी चौक जल्द ही गो-माता चौक के नाम से जाना जाएगा। यहां गाय की प्रतिमा स्थापित होगी और चौक का होगा सौंदर्यकरण भी किया जाएगा। महापौर नीरज पाल ने शनिवार को स्थल अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

portal add

बता दें कि नगर पालिक निगम भिलाई की 27 मार्च 25 को हुई विशेष सम्मिलन की बैठक में महापौर नीरज पाल ने अपने बजट अभिभाषण बताया था कि श्री शंकराचार्य जी महाराज ने  10 मार्च 24  देश व्यापी  गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए छावनी चौक भिलाई में धरने पर बैठे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि निगम का सदन इस चौक का नाम गौ माता के नाम पर नामकरण कर सौदर्यकरण किये जाने का स्वीकृति प्रदान करें।

office boy girl

इसके बाद महापौर के इस प्रस्ताव को सदन ने स्वीकृति प्रदान किया गया था। छावनी चौक के सौदर्यकरण किये जाने हेतु जोन दो के राजस्व विभाग द्वारा सर्वेक्षण किया जा चुका है। जिसका स्थल अवलोकन शनिवार को महापौर नीरज पाल, जोन आयुक्त यशा लहरे, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे सहायक अभियंता अर्पित बंजारे ने किया। महापौर ने मौका स्थल पर प्रभावित होने वाले परिवार को आश्वस्त किया कि  प्रभावित लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यवस्थापन किया जाएगा। महापौर पाल ने स्थल पर उपस्थित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए और शीघ्र कार्य प्रारंभ करने को कहा है।

book now

The post छावनी चौक अब होगा गो-माता चौक, गाय की प्रतिमा होगी स्थापित, सौंदर्यीकरण भी होगा appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button