Blog

सीजी बोर्ड 10 वीं-12वीं रिजल्ट :  10वीं में 77.15%  तो 12 वीं में 83.04% स्टूडेंट्स हुए पास

भिलाई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10 वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजे जारी हो गए हैं। 10 वीं में 77.15% स्टूडेंट्स व 12वीं 83.04% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। टॉप 10 मेरिट लिस्ट में 43 स्टूडेंट्स के नाम हैं। बलौदाबाजार जिले के पलारी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासु वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं 10वीं के टॉप 3 में महासमुंद जिले की 2 लड़कियों ने 594 नंबर के साथ टॉप किया है। इनमें एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान शामिल है। तीसरे नंबर पर मुंगेली के अंशुल शर्मा है।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

बता दें कक्षा 10वीं में 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत थे। वहीं, कक्षा 12वीं में 2,45,785 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। दोनों कक्षाओं को मिलाकर करीब 5.66 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इन बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए। कक्षा दसवीं की वार्षिक परीक्षा 21 फरवरी 2026 को शुरू हुई थी। यह परीक्षा 13 मार्च 2026 तक सफलतापूर्वक पूरी हुई। इसी प्रकार, कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुई। बारहवीं की परीक्षाएं 18 मार्च 2026 को समाप्त हुईं। इन परीक्षाओं का आयोजन राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था।

इस बार ग्रामीण और छोटे शहरों के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रायगढ़, जशपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद और कांकेर जैसे जिलों के छात्र-छात्राओं ने टॉप-10 में जगह बनाई। वहीं सरकार ने टॉपर्स को 1.5 लाख देने का ऐलान किया है।

The post सीजी बोर्ड 10 वीं-12वीं रिजल्ट :  10वीं में 77.15%  तो 12 वीं में 83.04% स्टूडेंट्स हुए पास appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button